Download App Now Register Now

नागौर के सैनिक कैलाश कुमार चोयल का दिल्ली में निधन, शोक की लहर

नागौर। जायल क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुगोली के राजस्व गांव रामपुरा निवासी सैनिक कैलाश कुमार चोयल का मंगलवार को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे भारतीय सेना की 8 ग्रेनेडियर बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे और सियाचिन ग्लेशियर, लेह-लद्दाख क्षेत्र जैसी कठिन सैन्य चौकियों में सेवा दे चुके थे।

स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की लगातार निगरानी और उपचार के प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

उपखंड अधिकारी रजत के अनुसार शहीद कैलाश कुमार चोयल का पार्थिव देह बुधवार को शाम करीब 5 बजे गुड़गांव से जायल पहुंचेगा। तिरंगा रैली के साथ उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव रामपुरा ले जाया जाएगा। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कैलाश कुमार ने 2018 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना पूरा किया। वे मिलनसार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के लिए जाने जाते थे और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत थे। वे साल 2017 में निकटवर्ती सिलनवाद गांव की जेता देवी से विवाहित थे। उनके पिता जेठाराम का पहले निधन हो चुका है। परिवार में माता इंद्रा देवी, पत्नी जेता देवी, बड़े भाई रामेश्वर लाल और बहन यशोदा हैं।

कैलाश कुमार के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम दिखाई दी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |