Download App Now Register Now

राजस्थान में भीषण गर्मी जारी, कोटा में 45.6 डिग्री, धूलभरी हवाओं का अलर्ट

राजस्थान। राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी है और मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। सोमवार को कोटा में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र-जयपुर के अनुसार, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में फिलहाल अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

राजस्थान के अन्य क्षेत्रों में सोमवार को दर्ज तापमान इस प्रकार रहा: चित्तौड़गढ़ और गंगानगर 45 डिग्री, पिलानी 44.5 डिग्री, अलवर 44.4 डिग्री, जैसलमेर 44.3 डिग्री, बीकानेर 44.2 डिग्री, चूरू 43.8 डिग्री, भीलवाड़ा 43 डिग्री और बाड़मेर 42.8 डिग्री। राजधानी जयपुर में अधिकतम 43.6 और न्यूनतम 30.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के साथ तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और तापमान में 2–3 डिग्री और वृद्धि होने का अनुमान है। 26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46–47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हालांकि 28 और 29 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के कुछ हिस्सों में तेज आंधी (50–60 किमी/घंटा) और बारिश ला सकता है। इससे अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आंधी और बारिश की गतिविधियां जून के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |