Download App Now Register Now

राजस्थान पुलिस का बड़ा अभियान: 636 अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर कड़ा शिकंजा

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध आर्थिक मोर्चे पर बड़ा अभियान शुरू किया है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के अनुसार, भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा 107 के तहत राज्य में 636 अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों से अर्जित 220 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया गया है और उनके विरुद्ध न्यायालयों में कड़ी कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है। अब तक 13 प्रकरणों में करीब 32 करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।

पुलिस ने विभिन्न न्यायालयों में 584 प्रकरणों में इस्तगासे पेश किए, जिनमें से 182 प्रकरणों में नोटिस जारी किए गए। वर्ष 2026 (1 जनवरी से 28 मई तक) में अपराधियों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करने के 39 कार्यवाहियां की गईं, जिनमें लगभग 35.10 करोड़ की संपत्तियां ध्वस्त की गईं। झालावाड़ जिले में सर्वाधिक 12 कार्यवाहियां की गईं, जिसमें लगभग 22.90 करोड़ की संपत्तियां नष्ट की गई।

राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन किया गया। जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 36 मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ इस्तगासे पेश किए गए, जिनमें से 28 के विरुद्ध लगभग 33 करोड़ की संपत्तियां सीज और फ्रीज की गईं। पुलिस का यह अभियान अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने और अपराध एवं नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा। |

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |