Download App Now Register Now

जयपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान आतंकी नेटवर्क से लिंक के आरोप में महिला गिरफ्तार

जयपुर में आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर वाटिका इलाके से एक महिला बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा को पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मूल रूप से सवाईमाधोपुर जिले की रहने वाली है और वर्तमान में जयपुर में अपने पिता के साथ रह रही थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स से कई संदिग्ध विदेशी संपर्क और आतंकी संगठनों से जुड़े कंटेंट मिले हैं। उसके व्हाट्सएप और अन्य डिजिटल गतिविधियों में पाकिस्तानी व विदेशी नंबरों से बातचीत के संकेत भी पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में जैश-ए-मोहम्मद जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े नेटवर्क के संपर्क की आशंका जताई गई है।

ATS के एसपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार, महिला को UAPA एक्ट के तहत गिरफ्तार कर 7 दिन की रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने डिजिटल डाटा को हटाने का प्रयास किया था, जिसे तकनीकी माध्यमों से रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि महिला के विदेशी संपर्कों और गतिविधियों की गहन पड़ताल जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला के पाकिस्तान जाने की इच्छा और धर्म परिवर्तन से जुड़ी चर्चाएं भी सामने आई हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कई डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |