Download App Now Register Now

श्रीगंगानगर में गैंगस्टर रोहित गोदारा नेटवर्क का खुलासा, आरोपी शकील अंसारी पंजाब रिमांड पर

राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक बड़े अपराध नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े आरोपी शकील अंसारी का नाम सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी अमृतसर से हथियार खरीदकर गैंग के सदस्यों तक सप्लाई करता था। इसी कड़ी में जवाहरनगर थाना पुलिस आरोपी को लेकर पंजाब रवाना हुई है, जहां पूरे हथियार सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लुधियाना के दुर्गा कॉलोनी का रहने वाला है और रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय शूटर एवं सहयोगी माना जाता है। उस पर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कई आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह हथियारों की खरीद और गैंग तक पहुंचाने की अहम कड़ी था।

जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने बताया कि 10 जून की रात नाकाबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का यह भी कहना है कि श्रीगंगानगर क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई के चलते रंगदारी और फायरिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी कारण इलाके में लगातार अपराध गतिविधियों की निगरानी बढ़ाई गई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि शकील अंसारी पिछले दो वर्षों में गैंग में हथियार सप्लाई के जरिए अहम भूमिका निभा रहा था और कई राज्यों में सक्रिय नेटवर्क का हिस्सा था। पुलिस अब पूरे गिरोह और सप्लाई चेन को ध्वस्त करने की दिशा में जांच आगे बढ़ा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |