Download App Now Register Now

री-NEET 2026 में AI से नकल मामला: छात्रा हिमांशी की जमानत खारिज, कोर्ट का सख्त फैसला

जयपुर में री-NEET 2026 परीक्षा के दौरान मोबाइल और एआई टूल (ChatGPT) की मदद से नकल करने के मामले में गिरफ्तार छात्रा हिमांशी तिवाड़ी की जमानत अर्जी को महानगर मजिस्ट्रेट मनीषा शर्मा ने खारिज कर दिया है। यह मामला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिंदायका परीक्षा केंद्र का है, जहां परीक्षा के दौरान छात्रा को रंगे हाथों पकड़ा गया था।

जानकारी के अनुसार, छात्रा परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन लेकर पहुंची थी और प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर एआई टूल की मदद से उत्तर खोजने का प्रयास कर रही थी। ड्यूटी पर तैनात वीक्षकों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर उसे पकड़ लिया और मोबाइल जब्त कर लिया गया।

अभियोजन पक्ष ने अदालत में तर्क दिया कि यह प्रतियोगी परीक्षा की पवित्रता से जुड़ा गंभीर मामला है, इसलिए आरोपी को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। वहीं बचाव पक्ष ने कहा कि छात्रा युवा है और उससे पूछताछ पूरी हो चुकी है, इसलिए उसे जमानत दी जाए।

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी और कहा कि तकनीकी साधनों के जरिए नकल का यह प्रयास गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |