Download App Now Register Now

खाटूश्यामजी को बड़ी सौगात: सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन और सीकर में नई पिट लाइन की घोषणा

.

सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी रेल सुविधा की घोषणा की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि खाटूश्यामजी क्षेत्र में प्रस्तावित सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में बेहतर रेल कनेक्टिविटी सरकार की प्राथमिकता है।

रेल मंत्री ने बीकानेर से सीकर पहुंचकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

इसके साथ ही सीकर रेलवे स्टेशन पर नई पिट लाइन बनाने की भी घोषणा की गई है। इस सुविधा से ट्रेनों की मरम्मत, तकनीकी जांच और सफाई कार्य स्थानीय स्तर पर ही संभव होंगे, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

रेल मंत्री ने यह भी कहा कि पिट लाइन बनने के बाद सीकर से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा, जिससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर विकसित करने की योजना पर भी जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया, जिससे शेखावाटी क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |