Download App Now Register Now

चूरू के डोकवा गांव में सेना के जवान सत्येंद्र महलां का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

चूरू जिले के निकटवर्ती डोकवा गांव का माहौल बुधवार को पूरी तरह गमगीन हो गया, जब भारतीय सेना के जवान सत्येंद्र महलां (30) का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान की अचानक हृदय गति रुकने से हुई असमय मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बुधवार शाम को उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र महलां भारतीय सेना में 11 वर्षों से सेवा दे रहे थे और 8 गार्ड रेजिमेंट में तैनात थे। वे 10 जून को छुट्टी लेकर अपने गांव डोकवा आए थे। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए, जिसके बाद हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। उनकी असामयिक मौत ने परिवार और पूरे गांव को सदमे में डाल दिया।

अंतिम संस्कार के लिए बीकानेर से 14 आर्मर्ड रेजिमेंट की टुकड़ी गांव पहुंची। जेसीओ शीशराम और नायक राकेश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और अंतिम सलामी अर्पित की। इसके बाद तिरंगा परिजनों को सौंपा गया और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, एसडीएम मनोज खेमादा, पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार मुकेश कुमार सहित कई पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव के युवाओं ने शहीद स्मारक से डोकवा गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर युवा “सत्येंद्र अमर रहे” के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। देशभक्ति गीतों के बीच पूरा गांव भावुक माहौल में अपने लाडले को अंतिम विदाई देता नजर आया।

गांव के लोगों के अनुसार सत्येंद्र महलां मिलनसार और प्रेरणादायी स्वभाव के थे और युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करते थे। उनके पिता मुंशीराम महलां भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे और उनका निधन दो वर्ष पूर्व हो चुका है। सत्येंद्र अपने पीछे 18 महीने के पुत्र को छोड़ गए हैं।

उनकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है, कई घरों में उस दिन चूल्हे तक नहीं जले और पूरा इलाका शोक में डूबा रहा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |