Download App Now Register Now

जालोर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र के मंडला इलाके में 24 जून को मिले अज्ञात युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया है कि यह एक सुनियोजित ब्लाइंड मर्डर था, जिसमें मृतक की पत्नी ममता ने अपने प्रेमी रमेश कुमार मीणा और एक अन्य साथी अभिषेक मीणा के साथ मिलकर पति राजेंद्र कुमार मीणा की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार मृतक को मजदूरी का झांसा देकर बाइक पर सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां पहले उसे शराब पिलाकर बेहोश किया गया और फिर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी 24 जून को तब सामने आई जब ग्रामीणों ने मंडला क्षेत्र में शव देखा।

मृतक की शिनाख्त पाली जिले के रानीगांव निवासी राजेंद्र मीणा के रूप में हुई, जिसके बाद उसकी मां की नामजद शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की गतिविधियों की पुष्टि हुई, जिसमें मृतक को आरोपियों के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी दौरान पत्नी का अपने प्रेमी से संबंध बन गया था। दोनों ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। मामले की कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और आहोर पुलिस टीम द्वारा की गई।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |