Download App Now Register Now

बीकानेर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सरकार पर तीखा हमला

बीकानेर में राजस्थान सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को विशाल जनसभा और कलक्ट्रेट घेराव कर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला।

टीकाराम जूली ने पीबीएम अस्पताल की बदहाल स्थिति, प्रसूताओं की मौत, कानून-व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर स्थिति में हैं तथा आम जनता परेशान है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों को हटाने के आदेश पर भी सवाल उठाए और इसे सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बताया।

वहीं गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर निष्पक्षता बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और इसे “मौत का तंत्र” तक करार दिया। डोटासरा ने युवाओं, किसानों और बेरोजगारों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया।

सभा के बाद हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया और पीबीएम अस्पताल में सुधार तथा सरकारी आदेशों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में प्रदेशभर से कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल हुए।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |