Download App Now Register Now

लाड़ली बहना योजना बंद कराना है क्या?' बीजेपी विधायक मीना सिंह के बयान पर मचा सियासी बवाल

उमरिया (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री मीना सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 10 सेकंड की वायरल वीडियो क्लिप में वह मंच से महिलाओं को संबोधित करते हुए कहती सुनाई देती हैं, "महिलाएं क्यों नहीं बोलीं... लाड़ली बहना योजना बंद कराना है क्या?" वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 6 जून को ग्राम पंचायत कुदरी नंबर-02 में आयोजित अटल सेवा सदन के लोकार्पण कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जहां मीना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान वह 'भारत माता की जय' के नारे लगवा रही थीं। इसी दौरान सामने बैठी कुछ महिलाओं के नारा नहीं लगाने पर उन्होंने यह टिप्पणी की। हालांकि, वायरल वीडियो केवल 10 सेकंड का है और पूरा घटनाक्रम सामने नहीं आया है। इसलिए बयान किस संदर्भ में दिया गया था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे सामान्य राजनीतिक संबोधन बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे सरकारी योजना को लेकर अनुचित टिप्पणी बताते हुए आलोचना कर रहे हैं। फिलहाल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस मामले में अब तक मीना सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न ही भाजपा संगठन या प्रशासन की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है।

गौरतलब है कि मीना सिंह इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। मंत्री रहते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दिए जा रहे आभूषणों की गुणवत्ता और कीमत पर सवाल उठाए थे। उस समय उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लाभार्थियों को आभूषणों की जगह नकद राशि देने के निर्देश दिए थे। अब उनका नया वायरल बयान एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |