Download App Now Register Now

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामला: BKTC के PA पर FIR, SIT करेगी जांच

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में दान और चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के चेयरमैन कार्यालय में तैनात निजी सहायक (PA) प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ बद्रीनाथ थाने में आपराधिक मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

एफआईआर के अनुसार, 2 जुलाई को मंदिर की दान-पेटी (थाली भेंट) में आए चढ़ावे की गिनती के दौरान सुबह करीब 9 बजे से 9:30 बजे के बीच गिनती केंद्र से मंदिर की राशि कथित रूप से गैर-कानूनी तरीके से निकाली गई। प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर BKTC ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया और बाद में उन्हें निलंबित कर दिया। समिति का आरोप है कि नौटियाल ने निजी लाभ के लिए मंदिर के दान की राशि का दुरुपयोग किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तीन सदस्यीय उच्च-स्तरीय जांच समिति (SIT) का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप करेंगे, जबकि NHM के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी और वित्त विशेषज्ञ जगत सिंह चौहान इसके सदस्य होंगे। समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

BKTC के मुख्य कार्य अधिकारी सोहन सिंह रागड़ ने कहा कि मंदिर में दान-चढ़ावे के प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता बनाए रखना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि BKTC ने अपने स्तर पर भी चार सदस्यीय आंतरिक जांच समिति गठित की है, ताकि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके। सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |