Download App Now Register Now

भीलवाड़ा में प्रसूताओं की मौत से उठे गंभीर सवाल, 4 साल की मासूम पूछ रही—'मम्मी कब आएगी?'

भीलवाड़ा। राजस्थान में लगातार सामने आ रही प्रसूताओं की मौत के मामलों ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले दो महीनों में प्रदेश के पांच जिलों में 18 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है, जिनमें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में एक सप्ताह के भीतर चार प्रसूताओं सहित पांच महिलाओं की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इन घटनाओं के बाद हर बार जांच कमेटियां तो बन रही हैं, लेकिन मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

सबसे दर्दनाक कहानी ईशा पांडेय के परिवार की है। 5 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुई ईशा का 6 जुलाई को ऑपरेशन हुआ, लेकिन 8 जुलाई को उनकी मौत हो गई। पीछे रह गई उनकी चार साल की बेटी दिशा, जो हर दिन अपने पिता से सिर्फ एक सवाल पूछती है—"मम्मी कब आएगी?" वहीं सात दिन का नवजात अपनी मौसी की गोद में पल रहा है। पति और परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ईशा की जान गई।

अस्पताल प्रशासन ने हालांकि सभी मौतों को अलग-अलग चिकित्सकीय जटिलताओं का परिणाम बताते हुए लापरवाही से इनकार किया है। वहीं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। इस बीच अस्पताल के एक ऑपरेशन थिएटर के संक्रमण की रिपोर्ट, आशा सहयोगिनियों की हड़ताल और लगातार बढ़ रहे मातृ मृत्यु के मामलों ने स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। अब पूरे प्रदेश की नजर जांच रिपोर्ट और सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |