Download App Now Register Now

सोनम वांगचुक के आंदोलन पर बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य का बयान, बोले- विरोध से नहीं, देश विरोधी गतिविधियों से आपत्ति

जयपुर/नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे सोनम वांगचुक के आंदोलन पर जयपुर के भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें आंदोलन या शांतिपूर्ण प्रदर्शन से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आंदोलन के दौरान हुई कथित देश विरोधी गतिविधियां स्वीकार्य नहीं हैं।

बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि भारत के संविधान के तहत हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए और भगवान राम तथा माता जानकी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनकी आपत्ति आंदोलन से नहीं, बल्कि ऐसी कथित गतिविधियों से है।

इस बीच, सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सुनवाई हुई। अदालत ने फिलहाल उन्हें निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग पर अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए केंद्र सरकार और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है।

वांगचुक पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो, शिक्षा व्यवस्था में सुधार किए जाएं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। आंदोलन को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से लोग दिल्ली पहुंचकर समर्थन जता रहे हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |