Download App Now Register Now

गर्भवती महिलाओं की होगी विशेष स्क्रीनिंग, हाई रिस्क मामलों पर रहेगी कड़ी निगरानी

राजस्थान में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) और एनीमिया प्रबंधन को लेकर व्यापक अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत प्रत्येक गर्भवती महिला की शुरुआती चरण में स्वास्थ्य जांच, हीमोग्लोबिन टेस्ट, रक्तचाप, शुगर और अन्य आवश्यक जांच की जाएगी ताकि जोखिम वाले मामलों की समय पर पहचान हो सके।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि आशा सहयोगिनी, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग करें। जिन महिलाओं में गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या अन्य जटिलताएं पाई जाएंगी, उन्हें हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी में चिन्हित कर नियमित निगरानी और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही सभी मामलों का रिकॉर्ड PCTS पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि समय पर पहचान, नियमित जांच, आयरन-फोलिक एसिड की उपलब्धता और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश की हर गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिल सकें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |