Download App Now Register Now

जोधपुर की जोजरी नदी में जहरीले पानी पर कोर्ट सख्त, कहा- नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

जयपुर  राजस्थान की जोजरी नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा, "क्या राज्य अपने ही नागरिकों को ज़हर पिलाना चाहता है?" कोर्ट ने कहा कि स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है और लोगों के जीवन व स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मामला जोधपुर, पाली और बालोतरा क्षेत्र से गुजरने वाली जोजरी, बांडी और लूणी नदी में औद्योगिक अपशिष्ट और बिना शोधन वाले सीवेज के बहाव से जुड़े गंभीर प्रदूषण का है। अदालत ने कहा कि वर्षों से चेतावनी और आदेशों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इससे लाखों लोगों की सेहत, भूजल, खेती और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों से प्रदूषण रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों का विस्तृत ब्यौरा मांगा है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि धरातल पर प्रभावी कार्रवाई दिखनी चाहिए। कोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के जीवन के अधिकार (अनुच्छेद 21) को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |