Download App Now Register Now

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण प्रक्रिया तेज, कलेक्टरों और SDM को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

जयपुर: राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने चुनाव से पहले आरक्षण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला कलेक्टरों और उपखंड अधिकारियों (SDM) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। विभाग के आदेश के अनुसार अब जिला स्तर और उपखंड स्तर पर आरक्षण की लॉटरी की पूरी प्रक्रिया इन्हीं अधिकारियों की निगरानी में कराई जाएगी।

सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला कलेक्टर जिला परिषद वार्ड, पंचायत समिति वार्ड और प्रधान पदों के आरक्षण का निर्धारण करेंगे। वहीं SDM ग्राम पंचायत वार्डों और सरपंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। हालांकि अंतिम आरक्षण सूची ओबीसी (राजनीतिक) आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही जारी होगी। आयोग की रिपोर्ट 5 अगस्त तक आने की संभावना है।

रिपोर्ट मिलने के बाद 15 अगस्त तक आरक्षण की लॉटरी पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। सरकार की योजना के अनुसार प्रदेश की 41 जिला परिषदों, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया अगस्त से शुरू होकर नवंबर मध्य तक पूरी होने की संभावना है।

राज्य सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट को भी चुनावी तैयारियों की समयसीमा से अवगत कराया है। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा करेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |