Download App Now Register Now

RPSC का अंतिम मौका! लेक्चरर-पंचकर्म भर्ती के अभ्यर्थी 1 अगस्त तक भरें विस्तृत ऑनलाइन आवेदन

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लेक्चरर–पंचकर्म (आयुष विभाग) भर्ती-2025 के तहत विचारित सूची में शामिल एक अभ्यर्थी को विस्तृत ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, रोल नंबर 1005234 वाले अभ्यर्थी ने पहले दिए गए अवसरों के दौरान अपना विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सबमिट नहीं किया था।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अभ्यर्थी 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भर सकता है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।

RPSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है और इसके बाद किसी प्रकार का अतिरिक्त समय या दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। यदि निर्धारित अवधि के भीतर अभ्यर्थी आवेदन जमा नहीं करता है, तो उसे अपात्र घोषित कर दिया जाएगा और वह भर्ती की परिणाम एवं चयन प्रक्रिया से स्वतः बाहर हो जाएगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों से समय सीमा का पालन करते हुए निर्धारित अवधि में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि भर्ती प्रक्रिया बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सके। 

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |