Download App Now Register Now

1 अगस्त से बदल गए कई अहम नियम, आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली। अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब, बैंकिंग, यात्रा और घरेलू बजट पर पड़ेगा। 1 अगस्त से लागू हुए इन बदलावों में बैंकिंग, रेलवे, एलपीजी, क्रेडिट कार्ड, आयकर और KYC से जुड़े कई अहम फैसले शामिल हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के तहत 1 अक्टूबर 2026 से बैंकों और वित्तीय संस्थानों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें ऑनलाइन सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा, जिससे ग्राहकों को अधिक पारदर्शिता मिलेगी। वहीं, डाक विभाग ने रक्षाबंधन से पहले स्पीड पोस्ट के नियमों में बदलाव कर राखी भेजने की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और किफायती बनाया है।

इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं, जिनका असर घरेलू रसोई के साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी पड़ सकता है। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम लागू किया है, जिससे काउंटर पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कई बैंकों ने क्रेडिट कार्ड से बिजली बिल और किराया भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। वहीं, CKYC 2.0 लागू होने से बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में ग्राहकों को बार-बार KYC दस्तावेज़ जमा कराने की जरूरत कम होगी। समय पर ITR दाखिल नहीं करने वालों को लेट फीस और जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही चीनी कारोबारियों पर स्टॉक लिमिट लागू कर दी गई है, जबकि दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के लिए अब पिंक स्मार्ट कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इन सभी बदलावों का असर सीधे आम नागरिकों की दैनिक जिंदगी और खर्च पर दिखाई देगा। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |