Download App Now Register Now

कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस-2026 का भव्य समापन, जयपुर डिक्लेरेशन पर हुए हस्ताक्षर

जयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन (CLA), सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) और निवारण के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर के होटल द ललित में आयोजित तीन दिवसीय कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस-2026 का भव्य समापन हुआ। सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न कॉमनवेल्थ देशों के न्यायाधीशों, विधि विशेषज्ञों और मध्यस्थता विशेषज्ञों ने शांति, न्याय और विधि के शासन को मजबूत बनाने में मध्यस्थता की भूमिका पर व्यापक चर्चा की।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने कहा कि मध्यस्थता केवल विवाद समाधान का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन जीने का दृष्टिकोण है, जो समाज में विश्वास, संवाद और सौहार्द को मजबूत करता है। इस अवसर पर उन्होंने "न्याययान–द डिजिटल वे ऑफ जस्टिस" सॉफ्टवेयर का शुभारंभ भी किया, जिससे राजस्थान की जिला न्यायपालिका पेपरलेस व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाएगी।

राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा ने बताया कि राज्य के 1,495 न्यायालय और 1,517 न्यायिक अधिकारी अब डिजिटल और पेपरलेस प्रणाली के तहत कार्य करेंगे। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई अंतरराष्ट्रीय न्यायविदों ने संवाद और मध्यस्थता को स्थायी शांति का आधार बताया।

सम्मेलन के अंत में "जयपुर डिक्लेरेशन ऑन पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ" पर औपचारिक हस्ताक्षर किए गए। इसके जरिए कॉमनवेल्थ देशों ने शांति, मध्यस्थता, न्याय तक आसान पहुंच और विधि के शासन को और मजबूत बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही घोषणा की गई कि कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस-2027 का आयोजन बहामास में किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |