Download App Now Register Now

जोधपुर से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, 100 सप्ताह तक चलेगा जन आंदोलन

जोधपुर/जयपुर। देश को नशामुक्त और युवाओं को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ रविवार को जोधपुर में किया गया। कार्यक्रम में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, पद्म भूषण डॉ. नारायण सिंह माणकलाव तथा पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी युवाओं ने नशा मुक्त भारत की शपथ लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

सरकार ने इस अभियान को 100 सप्ताह के जनभागीदारी आंदोलन के रूप में तैयार किया है। अगले 100 सप्ताह तक हर रविवार देशभर में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताएं, पैदल मार्च, ध्यान एवं योग सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता अभियान और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित होंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित करना है।

अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों, युवाओं और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह पर सम्मानित भी किया जाएगा। सरकार का मानना है कि यह अभियान केवल नशामुक्ति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं में अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी नई मजबूती देगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |