Download App Now Register Now

बिजलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, ऊर्जा मंत्री बोले— बिजली समस्याओं का होगा स्थायी समाधान

जयपुर/डीडवाना-कुचामन, 3 अगस्त। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं स्थित प्राचीन पावर हाउस परिसर में पुनर्निर्मित श्री बिजलेश्वर महादेव मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया, पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बिजली से जुड़ी सभी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी, लेकिन सरकार ने इसमें उल्लेखनीय सुधार किया है। अब लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक गांव और शहर में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है।

उन्होंने अपने संबोधन में जैन विश्व भारती और आचार्य महाश्रमण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रवास के कारण लाडनूं की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण-प्रतिष्ठा की सभी धार्मिक विधियां संपन्न हुईं। सावन सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे। पूरे परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे।

इस अवसर पर करणीसिंह, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।

 

#HiralalNagar #BijleshwarMahadev #Mahadev #Sawan2026 #SawanSomwar #HarHarMahadev #Ladnun #DidwanaKuchaman #Rajasthan #PowerMinister #Electricity #Development #Temple #BreakingNews #RajasthanNews #ShivBhakt #TrendingNow #ViralNews #NewsUpdate #TNIAwaaz

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |