Download App Now Register Now

अजमेर को 4.10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया लोकार्पण

अजमेर शहर के वार्ड संख्या-61 एवं आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति देते हुए जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने 4 करोड़ 10 लाख 8 हजार रुपये (410.08 लाख रुपये) की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मंत्री का 51 किलो की विशाल माला पहनाकर तथा गदा भेंट कर जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल सड़क, भवन या अन्य निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि आमजन के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर वार्ड, हर गाँव और हर मोहल्ले तक गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएँ पहुँचें, ताकि लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो सके।

मंत्री रावत ने कहा कि सरकार शिक्षा, पेयजल, सड़क, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अजमेर और पुष्कर क्षेत्र में विकास की यह गति आगे भी लगातार जारी रहेगी और जनहित के नए कार्य प्राथमिकता के साथ किए जाएंगे।

अपने सम्मान पर भावुक होते हुए मंत्री ने कहा कि 51 किलो की माला और गदा केवल सम्मान नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास, स्नेह और विकास के प्रति उनके सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर वे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ खरे उतरेंगे।

मंत्री ने अंत में कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सर्वांगीण विकास है, जिसमें आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ जनकल्याण, सुशासन और नागरिकों की आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |