Download App Now Register Now

राजस्थान कांग्रेस में पीसीसी अध्यक्ष पद पर फिलहाल बदलाव की संभावना नहीं

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जुलाई 2020 से पद पर हैं और अब उनका कार्यकाल लगभग छह वर्ष का हो चुका है। आमतौर पर यह पद तीन वर्ष के लिए होता है, लेकिन संगठनात्मक जरूरतों और उनकी उपलब्धियों के चलते उन्हें लगातार विस्तार मिलता रहा है।

डोटासरा के कार्यकाल में संगठन को बूथ, मंडल और ब्लॉक स्तर तक मजबूत और सक्रिय किया गया है। कांग्रेस को सड़क से लेकर सदन तक आक्रामक विपक्ष के रूप में देखा जाता है। इसके बावजूद पार्टी के भीतर सचिन पायलट गुट की ओर से पीसीसी अध्यक्ष पद के लिए कोई लॉबिंग नहीं की जा रही है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि पार्टी इस समय 'चेंज नहीं, कंटिन्यूटी' की नीति पर आगे बढ़ रही है।

पार्टी का पूरा फोकस आगामी पंचायत, निकाय और लोकसभा चुनावों की रणनीति को मौजूदा नेतृत्व के साथ आगे बढ़ाने पर है। राहुल गांधी के पुष्कर दौरे के दौरान डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष की सार्वजनिक रूप से सराहना की गई थी। ओबीसी वर्ग में कांग्रेस की पकड़ बनाए रखने में डोटासरा की भूमिका अहम रही है।

सूत्रों के अनुसार, फिलहाल दिल्ली स्तर पर किसी भी संगठनात्मक बदलाव को लेकर औपचारिक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन एजेंडे में नहीं है और संगठन मौजूदा ढांचे के साथ ही काम कर रहा है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |