Download App Now Register Now

झालावाड़-टोंक में नाबालिग बच्चियों की खरीद-फरोख्त के बड़े रैकेट का खुलासा

  • डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के झालावाड़ और टोंक के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की नाबालिग बच्चियों को मुंबई के डांस-बारों में काम दिलाने के बहाने देह व्यापार के लिए खरीदा-फरोखा जा रहा था। 2 साल से 10 साल की बच्चियों के इस बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है।

झालावाड़ पुलिस ने मुंबई पुलिस के सहयोग से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 10 लड़कियों को बरामद किया, जिनमें से 8 नाबालिग थीं। रैकेट में दलाल कमजोर परिवारों के घरों को निशाना बनाते और बच्चियों को 25 से 35 लाख रुपए में खरीद लेते।

पैसे देने से पहले माता-पिता से स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लिए जाते थे। इसमें लिखा होता कि यदि लड़की भाग जाती है तो पूरे पैसे लौटाने होंगे, और उसकी मौत या आत्महत्या होने पर ही कर्जा माफ होगा। परिवार कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकेगा।

मुक्त कराई गई बच्चियों में 5 टोंक और 4 झालावाड़ की रहने वाली हैं। एसपी अमित बुढ़ानिया और महिला अपराध अनुसंधान सेल के एडिशनल एसपी भागचंद के नेतृत्व में एसआईटी ने जांच की और सोशल मीडिया अकाउंट्स ट्रेस किए। मुंबई पुलिस ने कुछ बच्चियों को पीटा के तहत नारी निकेतन भेजा था। पुलिस ने अवैध दस्तावेजों और परिवारों के हस्ताक्षर को पुख्ता सबूत माना है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |