Download App Now Register Now

राजस्थान में 12 जिलों में येलो अलर्ट, टोंक में 2 इंच से ज्यादा बारिश

  • राजस्थान में रविवार को 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 जून को 7 जिलों में बारिश और 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट था। बीकानेर में तेज बारिश और ओले गिरे, टोंक में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर में तेज गर्मी रही।

शनिवार को बीकानेर में दोपहर बाद मौसम बदलने पर आंधी-बारिश हुई। लूणकरणसर और बज्जू में ओले गिरे। चूरू, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक और सवाई माधोपुर में शाम तक तेज आंधी और बारिश हुई। टोंक के निवाई एरिया में 65MM (2 इंच से ज्यादा) पानी बरसा। अलवर में 22MM, बीकानेर में 14.6MM बरसात हुई।

जयपुर में अधिकतम तापमान 39.2°C दर्ज किया गया, दोपहर तक गर्मी और उमस रही। दोपहर बाद बादल छाए और हल्की से मध्यम बारिश हुई। कोटा में अधिकतम तापमान 40.3°C, न्यूनतम 29.3°C रहा। उदयपुर में अधिकतम तापमान 39.1°C और न्यूनतम 27.7°C, अलवर में 39°C और 23°C, अजमेर में 38.4°C और 25.6°C, जोधपुर में 41.3°C और 23.7°C, सीकर में 38°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। तेज गर्मी के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |