Download App Now Register Now

पांचना बांध विवाद पर भड़के अशोक गहलोत, सरकार की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांचना बांध विवाद और सीमावर्ती जिलों में चल रही प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर राजस्थान सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिनसे लगता है कि सरकार नाम की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं बची है।

गहलोत ने कहा कि पांचना बांध विवाद पिछले 15–20 दिनों से तनाव की स्थिति में है, लेकिन सरकार समाधान निकालने में गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि गुर्जर और मीणा समाज के पंच-पटेलों तथा जनप्रतिनिधियों को बुलाकर तुरंत संवाद स्थापित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद प्रशासन दबाव में काम कर रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हो रही।

उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की जाए जो सभी पक्षों से बातचीत कर शांतिपूर्ण समाधान निकाले। गहलोत ने कहा कि मौजूदा हालात से धरना-प्रदर्शन और रेलवे पटरियों पर बैठने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है।

जातीय संघर्ष की आशंका पर गहलोत ने कहा कि यह स्थिति सरकार की नीतियों का परिणाम है, जो सामाजिक तनाव को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने सीमावर्ती जिलों बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां वर्षों से शांति रही है, लेकिन अब कुछ स्थानों पर धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर असंतोष बढ़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कार्रवाइयों के जरिए राजनीतिक ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है, जिसका उद्देश्य चुनावी लाभ लेना है। गहलोत ने जिला प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी कार्रवाई संविधान और न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप हो और शांति एवं भाईचारे का माहौल किसी भी स्थिति में प्रभावित न हो।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |