Download App Now Register Now

भजनलाल सरकार के नेतृत्व में राजस्थान को बड़ी सौगात, किशाऊ बांध परियोजना को लेकर आज होगा MoU

जयपुर। राजस्थान के पेयजल प्रबंधन को लेकर आज बड़ा कदम उठाया जा सकता है। किशाऊ बांध परियोजना को लेकर राजस्थान समेत संबंधित राज्यों के बीच महत्वपूर्ण समझौता (MoU) होने जा रहा है। दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में बांध निर्माण और परियोजना को लेकर आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी रहेगी। साथ ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे। राजस्थान की ओर से जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और जल संसाधन विभाग के ACS अभय कुमार मौजूद रहेंगे।

छह राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

किशाऊ बांध परियोजना से जुड़े MoU में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में परियोजना के निर्माण और जल वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनने की उम्मीद है।

राजस्थान को मिलेगा 130 MCM पानी

किशाऊ बांध परियोजना से राजस्थान को वर्ष पर्यंत पानी मिलने की संभावना है। राज्य को करीब 130 MCM पानी की आपूर्ति हो सकेगी। इससे विशेष रूप से शेखावाटी क्षेत्र के तीन जिलों की पेयजल और सिंचाई जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

शेखावाटी को मिलेगा यमुना जल समझौते का लाभ

परियोजना के तहत यमुना जल समझौते के अनुसार डाली जाने वाली लाइनों के जरिए शेखावाटी क्षेत्र तक पानी पहुंचाया जाएगा। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

किशाऊ बांध परियोजना को लेकर होने वाला यह समझौता राजस्थान के लिए दीर्घकालिक जल प्रबंधन और शेखावाटी क्षेत्र की पेयजल जरूरतों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |