Download App Now Register Now

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राजस्थान में 'आशीर्वाद का दीया', एक महीने तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेशभर में भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपने घरों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों, मस्जिदों और दरगाहों में शाम को 'आशीर्वाद का दीया' जलाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाएगी।

इसके साथ ही राजस्थान में 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत की जा रही है, जो करीब एक महीने तक चलेगा। अभियान के तहत सरकार के विभिन्न विभाग सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी शामिल किया जाएगा।

अल्बर्ट हॉल पर जलेंगे 50 हजार दीये

जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम अल्बर्ट हॉल पर 50 हजार दीये एक साथ जलाए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां की गई हैं।

वहीं मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ शाम 6 बजे झाड़खंड महादेव मंदिर पहुंचकर दीया जलाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में जयपुर स्थित हजरत मौलाना जियाउद्दीन साहब की दरगाह शरीफ के बाहर भी 'आशीर्वाद का दीया' जलाया जाएगा।

लाभार्थियों के घरों के बाहर भी जलाया जाएगा दीया

'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सरकारी विभाग अपनी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों के बाहर उनके साथ मिलकर दीया जलाएंगे। अभियान में विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के प्रत्येक जिले में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं सरकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों की कहानियों और योजनाओं के प्रभाव से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाएंगे।

सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर अपलोड करना भी अनिवार्य किया गया है।

एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रम

'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 17 सितंबर से अलग-अलग चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्कूलों में चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं, सेवा शिविर, स्वच्छता अभियान, रंगोली प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों का आमजन से संवाद और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविर शामिल हैं।

प्रमुख कार्यक्रम

17 सितंबर शाम 7 बजे – आशीर्वाद का दीया
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, शिक्षा, खेल, युवा मामले, यूडीएच सहित अन्य विभागों से जुड़े लाभार्थियों के घरों के बाहर दीया जलाया जाएगा।

17 सितंबर – रक्तदान शिविर
चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

17 सितंबर से 7 अक्टूबर – 'मेरे सपनों का भारत-चित्रसेवा'
सरकारी और निजी स्कूलों में 'मेरे सपनों का भारत' और 'विकसित राजस्थान' विषय पर चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

18 सितंबर से 25 सितंबर – ग्रामीण क्षेत्र में 'नमो सेवा अनकही कहानियां'
गांवों में सेवा और जनकल्याण से जुड़ी प्रेरणादायी गतिविधियों का प्रसारण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में यह गतिविधियां 22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी।

25 से 27 सितंबर – 'आंगन मिलन सेवा'
आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर – 'सेवा की कहानी'
सरकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों और व्यक्तियों के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाएंगे।

2 अक्टूबर – स्वच्छता कार्यक्रम
जनभागीदारी के साथ विभिन्न विभागों की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

7 अक्टूबर – 'सेवा ज्योति कलश यात्रा'
स्कूली विद्यार्थियों की ओर से भारत संकल्प से जुड़े पोस्टर और स्लोगन के साथ रैली निकाली जाएगी।

19 से 25 सितंबर – ग्रामीण क्षेत्र में 'सेवा सेतू अभियान'
पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविर लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों का पंजीयन किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में यह अभियान 8 से 16 अक्टूबर के बीच आयोजित होगा।

24 सितंबर और 11 अक्टूबर – 'सेवा के रंग राष्ट्र के संग'
प्रत्येक जिले में सरकारी योजनाओं और राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित रंगोलियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

1 से 15 अक्टूबर – 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज'
शिक्षा से जुड़ी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए युवाओं की भागीदारी और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

'सुशासन सेवा संवाद'
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनप्रतिनिधियों की ओर से आमजन के साथ संवाद किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर भी रहेगा फोकस

अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की तस्वीरें, वीडियो और रील्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने पर भी विशेष जोर दिया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को 'सेवा की कहानी' के तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों और व्यक्तियों के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इस अभियान के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने की योजना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |