Download App Now Register Now

दिवाली से पहले व्यापारियों को बड़ा झटका, पुरोहित जी के कटला में भीषण आग; 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में

जयपुर। दिवाली से पहले जयपुर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र पुरोहित जी का कटला में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह करीब 7 बजे कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 20 से ज्यादा दुकानें आग से प्रभावित हुई हैं। आग की चपेट में कपड़े, प्लास्टिक और चूड़ी-बैंगल्स की दुकानें आईं। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत एक कपड़े की दुकान के बाहर रखे कार्टन से हुई, जिसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई।

त्योहारी सीजन के लिए भरा था दुकानों में माल

दिवाली का सीजन नजदीक होने के कारण व्यापारियों ने दुकानों में बड़ी मात्रा में सामान भर रखा था। ऐसे में आग की घटना से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। व्यापारियों के मुताबिक शुरुआती तौर पर नुकसान करोड़ों रुपये तक पहुंचने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने और दुकानों में हुए नुकसान की जांच के बाद ही सामने आएगा।

व्यापारियों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

घटना के बाद व्यापारियों ने नगर निगम की अग्निशमन व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि क्षेत्र में लगे फायर हाइड्रेंट सही स्थिति में होते, तो आग पर जल्द काबू पाने में मदद मिल सकती थी और नुकसान को कम किया जा सकता था।

आग की घटना ने दिवाली से ठीक पहले व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और कुल नुकसान का पता लगाने के लिए संबंधित स्तर पर जांच की जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |