Download App Now Register Now

सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड, मेवा चौधरी बनीं सभापति

सवाई माधोपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के तहत सवाई माधोपुर नगर परिषद में सभापति पद का चुनाव भाजपा के पक्ष में रहा। भाजपा की मेवा चौधरी सभापति निर्वाचित हुईं। उन्हें कुल 58 वैध मतों में से 43 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र चौधरी को 15 वोट प्राप्त हुए। दो पार्षदों ने मतदान नहीं किया।

सभापति चुनाव में जीत के साथ नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बन गया। इससे पहले 60 वार्डों के चुनाव में भाजपा ने 33 वार्डों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के 18 और निर्दलीय प्रत्याशी 9 वार्डों में विजयी हुए थे।

जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

मेवा चौधरी के सभापति चुने जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर जीत का जश्न मनाया और नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी।

आज उपसभापति पद का चुनाव

सभापति पद के चुनाव के बाद अब उपसभापति पद के निर्वाचन पर नजरें टिकी हैं। उपसभापति पद के लिए आज चुनाव प्रक्रिया निर्धारित है।

सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने की संभावना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |