Download App Now Register Now

राजस्थान SI भर्ती 2025: 5 अक्टूबर से शुरू होंगे प्रथम चरण के साक्षात्कार, RPSC ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से उपनिरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2025 के लिए प्रथम चरण के साक्षात्कार 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। यह भर्ती गृह (ग्रुप-1) विभाग के पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

आयोग के अनुसार, साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम एवं स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र तथा सभी मूल प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां साथ लानी होंगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थी को साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है।

RPSC की ओर से बताया गया है कि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें और साक्षात्कार से जुड़ी नवीनतम जानकारी प्राप्त करते रहें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |