Download App Now Register Now

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राजस्थान दौरा, पंचायत चुनाव का करेंगे शंखनाद; 50 हजार कार्यकर्ताओं की सभा

जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत राज चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 25 सितंबर को जयपुर दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे दादिया में आयोजित बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

दादिया में 50 हजार कार्यकर्ताओं की सभा

नितिन नवीन 24 सितंबर की रात करीब 11 बजे जयपुर पहुंचेंगे। उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था MNIT में की गई है। इसके बाद 25 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वे अल्बर्ट हॉल पहुंचेंगे, जहां ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होकर स्वच्छता का संदेश देंगे।

इसके बाद वे ग्राम दादिया पहुंचेंगे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले पार्षद और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

पंचायत चुनाव के लिए प्रचार रथ होंगे रवाना

दादिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन पंचायत राज चुनाव को लेकर प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बीजेपी की ओर से इसे पंचायत चुनाव की तैयारियों के औपचारिक आगाज के तौर पर देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे।

युवाओं से संवाद करेंगे नितिन नवीन

नितिन नवीन का जयपुर दौरा केवल संगठनात्मक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा। 25 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे बिरला ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें वे युवा छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव पर फोकस

राजस्थान में निकाय चुनाव के परिणामों के बाद बीजेपी ने अब अपना फोकस पंचायत राज चुनाव की तैयारियों पर कर दिया है। निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय नेतृत्व की ओर से राजस्थान संगठन और सरकार को बधाई दी गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को शुभकामनाएं दी थीं।

अब नितिन नवीन का निकाय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

शहर के बाद गांवों पर बीजेपी की नजर

निकाय चुनाव के बाद बीजेपी अब गांव और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी की रणनीति में निकाय चुनाव के दौरान सक्रिय रहे संगठन पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के अनुभव का पंचायत चुनाव में इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है।

गांव-ढाणी तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने के साथ स्थानीय राजनीतिक समीकरणों और संभावित दावेदारों की जानकारी जुटाने का काम भी आगे बढ़ाया जाएगा। बीजेपी निकाय चुनाव के अनुभव को पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए संगठनात्मक आधार के तौर पर इस्तेमाल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

 मुख्य बिंदु

  • 25 सितंबर को जयपुर आएंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
  • दादिया में करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं की सभा
  • पंचायत चुनाव के प्रचार रथों को दिखाएंगे हरी झंडी
  • अल्बर्ट हॉल में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम
  • बिरला ऑडिटोरियम में युवाओं से करेंगे संवाद
  • निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव पर बीजेपी का फोकस

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |