Download App Now Register Now

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में लगी आग, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन; खुले में गुजारी रात

जयपुर। जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित निम्स हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन गंभीर मरीजों को लेकर वार्डों से बाहर निकल आए। कई मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल परिसर में खुले में रात गुजारनी पड़ी।

ऑपरेशन थिएटर की फॉल सीलिंग में लगी आग

पुलिस के अनुसार, निम्स हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ऑपरेशन थिएटर की फॉल सीलिंग में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते ओटी और एमआईसीयू क्षेत्र में धुआं भर गया।

आग का पता चलते ही अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की मदद से मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला गया। कुछ मरीजों को उनके परिजन खुद ही सुरक्षित स्थान पर लेकर पहुंचे।

अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी

आग लगने की सूचना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों के परिजन अपने-अपने मरीजों को लेकर बाहर निकलते दिखाई दिए। इस दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

परिजनों का आरोप है कि आग लगने के बाद समय पर उचित राहत और आग बुझाने के इंतजाम नहीं हो सके। इसके चलते कई गंभीर मरीजों को भी अस्पताल के बाहर खुले स्थान पर रहना पड़ा।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण और घटना में हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। आग की घटना ने अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और आपातकालीन अग्निशमन व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |