Download App Now Register Now

 चाकसू में NH-52 पर NHAI की बड़ी कार्रवाई, हाईवे सीमा से हटाए अवैध निर्माण

जयपुर/चाकसू। चाकसू में नेशनल हाईवे-52 पर अतिक्रमण के खिलाफ NHAI ने कार्रवाई करते हुए हाईवे सीमा में बने कई अवैध निर्माणों को JCB की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई चाकसू बाईपास क्षेत्र में की गई, जहां हाईवे किनारे बड़ी संख्या में कच्चे-पक्के निर्माण और अतिक्रमण किए गए थे।

चाकसू थाना प्रभारी मनोहर लाल मेघवाल के अनुसार, NHAI के दुर्घटना प्रबंधक रजनीकांत यादव की मौजूदगी में बुधवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान हाईवे सीमा में बने कई अवैध निर्माणों को JCB से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

NHAI की इस अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हाईवे किनारे बने होटल और ढाबों के आसपास अतिक्रमण की समस्या अधिक थी। यहां आने वाले लोग अक्सर अपने वाहनों को हाईवे के किनारे ही खड़ा कर देते थे, जिसके चलते सड़क पर यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा था।

स्थानीय स्तर पर हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर भी चिंता जताई जा रही थी। सड़क किनारे अवैध निर्माण और वाहनों की बेतरतीब पार्किंग को हादसों की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

इसी क्रम में 23 सितंबर को कोथून गांव के पास भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। हादसे में कोथून गांव निवासी बाइक सवार दंपती की मौत हो गई थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच NHAI की ओर से हाईवे सीमा में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई को सड़क सुरक्षा की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

फिलहाल NHAI और पुलिस की कार्रवाई के बाद हाईवे सीमा को अतिक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |