Download App Now Register Now

राजस्थान में पंचायत चुनावों का ऐलान, 4 चरणों में होगा मतदान; आचार संहिता लागू

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव-2026 का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए प्रदेश में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान विजय जुलूस पर रोक रहेगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

राज्य में 41 जिला परिषदों, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों के चुनाव कराए जाएंगे। जिला परिषदों के 1,403 वार्ड और पंचायत समितियों के 8,245 वार्डों में चुनाव होंगे। चुनाव प्रक्रिया में करीब 3 लाख 17 हजार कर्मचारी और 2 लाख 72 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए 8 अक्टूबर को लोकसूचना जारी होगी, 13 अक्टूबर तक नामांकन, 14 अक्टूबर को जांच और 15 अक्टूबर तक नाम वापसी होगी। पहले चरण का मतदान 23 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 29 अक्टूबर, तीसरे चरण का 4 नवंबर और चौथे चरण का 11 नवंबर को प्रस्तावित है।

वहीं पंच-सरपंच चुनावों के लिए भी चरणबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है। आयोग के अनुसार ईवीएम की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण पंच-सरपंच चुनाव ईवीएम से नहीं कराए जाएंगे। मतदान के लिए 11 वैकल्पिक दस्तावेज मान्य होंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य समय पर और निष्पक्ष चुनाव कराना है। हाईकोर्ट के निर्देशों की पालना के तहत चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है। जयपुर जिले में चुनाव चार चरणों में होंगे, जबकि चार जिलों में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव दिसंबर के बाद कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया 28 नवंबर तक पूरी होने की बात कही गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |