Download App Now Register Now

CM भजनलाल शर्मा का पाली दौरा: बोले- छोटे उद्योगों के विकास से ही मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को पाली दौरे पर रहे। उन्होंने अग्रसेन वाटिका में आयोजित लघु उद्योग भारती के उद्यमी सम्मेलन में शिरकत की और उद्यमियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और सभी माननीयों का आभार जताते हुए कहा कि छोटे-छोटे उद्योगों के जरिए ही देश का विकास होता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लघु एवं छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

पाली की औद्योगिक पहचान का किया जिक्र

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली की औद्योगिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कपड़ा उद्योग का इतिहास आजादी से पहले का है। पाली की पहचान पूरे देश में अलग है और इसे रंगों की नगरी के रूप में भी जाना जाता है।

उन्होंने सोजत की मेहंदी का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका रंग पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। वहीं पाली के गुलाब हलवे की खासियत का भी मुख्यमंत्री ने जिक्र किया।

उद्योगों को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन देना राजस्थान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि जोधपुर, बाड़मेर और पाली के उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन तीनों जिलों के उद्योगों से संबंधित 370 करोड़ रुपये के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे और मध्यम उद्योगों को मजबूती मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |