Download App Now Register Now

यूथ कांग्रेस जयपुर शहर को मिला नया जिलाध्यक्ष, 5,060 वोट से हंसराज शर्मा की शानदार जीत

जयपुर। यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में हंसराज शर्मा ने 5,060 मत प्राप्त कर यूथ कांग्रेस जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

जीत के बाद हंसराज शर्मा ने अपने समर्थकों, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदान करने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि जयपुर शहर के युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके साथ खड़े प्रत्येक साथी के विश्वास की जीत है।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष हंसराज शर्मा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

हंसराज शर्मा ने कहा कि चुनाव में उन्हें समर्थन और विश्वास देने वाले सभी मतदाताओं का वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के विश्वास और आशीर्वाद ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है और वे इस विश्वास को कमजोर नहीं पड़ने देंगे।

उन्होंने कहा कि जयपुर शहर के प्रत्येक युवा साथी के साथ मिलकर संगठन को नई मजबूती और नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं की आवाज को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने के लिए काम किया जाएगा।

हंसराज शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जयपुर शहर में यूथ कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना रहेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |