Download App Now Register Now

सुप्रीम कोर्ट को आज मिलेंगे 3 नए जज, CJI सूर्यकांत दिलाएंगे शपथ

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज तीन नए जजों की नियुक्ति के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा। दोपहर 3:30 बजे होने वाले समारोह में तीन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ लेंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत तीनों नवनियुक्त जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

नियुक्त किए गए जजों में गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं।

राष्ट्रपति की ओर से इन तीनों की सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दिए जाने के बाद केंद्र सरकार ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन नामों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी।

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 37 होगी

तीनों नए जजों के शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 37 हो जाएगी। वर्तमान में CJI समेत सुप्रीम कोर्ट में 34 जज हैं। तीन नई नियुक्तियों के बाद यह संख्या पहली बार 37 तक पहुंचेगी।

महिला जजों की संख्या भी बढ़ेगी

इन नियुक्तियों का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़ेगी। सुनीता अग्रवाल के शपथ लेने के बाद शीर्ष अदालत में महिला जजों की संख्या 2 से बढ़कर 3 हो जाएगी।

हाल ही में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या को 34 से बढ़ाकर 38 करने का निर्णय लिया था। ऐसे में तीन नई नियुक्तियों के बाद शीर्ष अदालत में स्वीकृत पदों के मुकाबले एक पद रिक्त रहेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |