Download App Now Register Now

JDA का 44 साल बाद विज्ञापनों पर शिकंजा, आउटडोर विज्ञापन विनियम-2026 लागू

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने करीब 44 साल बाद आउटडोर विज्ञापनों को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। आउटडोर विज्ञापन विनियम-2026 के तहत अब शहर और JDA क्षेत्र में विज्ञापन लगाने के लिए लाइसेंस और निर्धारित शुल्क देना अनिवार्य होगा। प्रमुख सड़कों पर विज्ञापन साइटों की खुली नीलामी की जाएगी और एक साल के लिए अधिकतम बोली लगाने वाली एजेंसी को लाइसेंस दिया जाएगा।

नए नियमों के मुताबिक निजी भवनों पर विज्ञापन लगाने के लिए भी JDA की अनुमति जरूरी होगी। निजी भवन की छत पर होर्डिंग लगाने और निजी जमीन पर पोल या यूनीपोल के जरिए विज्ञापन लगाने पर रोक रहेगी। स्मारक, स्कूल, अस्पताल, पुल, नगर प्राचीर, नगर द्वार और पुरातात्विक भवन विज्ञापन मुक्त क्षेत्र होंगे। विज्ञापन बोर्ड के लिए सड़क के सेंटर से कम से कम 30 फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। ऐसे विज्ञापनों पर भी रोक रहेगी, जो यातायात या दृश्यता में बाधा पैदा करते हैं।

दुकान या प्रतिष्ठान पर 10 वर्ग फीट तक का नाम-पट्ट निशुल्क रहेगा। इसके बाद खुद के कारोबार के विज्ञापन पर 250 रुपये प्रति वर्गफीट, जबकि LED, LCD और डिजिटल स्क्रीन पर 375 रुपये प्रति वर्गफीट शुल्क लगेगा। विज्ञापन शुल्क में हर साल 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर JDA दोगुना शुल्क वसूलेगा। फैसले के खिलाफ 30 दिन के भीतर विज्ञापन समिति में अपील की जा सकेगी। विज्ञापन विवादों का क्षेत्राधिकार JDA ट्रिब्यूनल के पास रहेगा। नियम गजट नोटिफिकेशन की तारीख से प्रभावी माने जाएंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |