Download App Now Register Now

राजस्थान में पानी-चारे के संकट का अलर्ट, 9 जिले क्रिटिकल और 22 सेमी-क्रिटिकल

जयपुर: राजस्थान में कम बारिश और चारे की कमी के बीच सरकार ने पानी-चारे की संभावित स्थिति को लेकर जिलों का वर्गीकरण किया है। प्रदेश के 9 जिलों को क्रिटिकल और 22 जिलों को सेमी-क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। वहीं 17 जिले पानी-चारे की स्थिति के लिहाज से अपेक्षाकृत सुरक्षित बताए गए हैं।

क्रिटिकल जिलों में पाली, उदयपुर, राजसमंद, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, ब्यावर और दौसा शामिल हैं। जबकि सेमी-क्रिटिकल श्रेणी में जयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, सीकर, सिरोही, झुंझुनूं, नागौर, कोटपूतली-बहरोड़ और सवाई माधोपुर समेत 22 जिले शामिल हैं। अजमेर, अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा समेत 17 जिलों को फिलहाल रिलेटिवली सेफ श्रेणी में रखा गया है।

चारे की संभावित कमी को देखते हुए राजस्थान सरकार ने पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश से सहयोग मांगा है। पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने तीनों राज्यों को पत्र भेजकर चारे की उपलब्धता बढ़ाने का आग्रह किया है। विभागीय टीमें 8 से 10 अक्टूबर तक इन राज्यों का दौरा करेंगी और चारा मंडियों व उत्पादन क्षेत्रों में उपलब्धता तथा सप्लाई चेन की जानकारी लेंगी।

सरकार ने पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने और इसके औद्योगिक इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग भी की है, ताकि अधिक से अधिक पराली को पशु चारे के रूप में उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही बिचौलियों द्वारा पराली की कृत्रिम जमाखोरी कर कीमत बढ़ाने पर रोक लगाने की मांग की गई है।

कम बारिश और एल-नीनो के प्रभाव के बीच पानी और चारे की स्थिति पर सरकार की नजर है। अब विभागीय टीमें दूसरे राज्यों से चारे की संभावित आपूर्ति और उपलब्धता का आकलन कर आगे की रणनीति तैयार करेंगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |