Download App Now Register Now

जयपुर वैक्स म्यूजियम का बदलेगा नाम, अब ‘हिस्टॉरिका’ के रूप में मिलेगी नई पहचान

जयपुर। नाहरगढ़ किले पर स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब नए नाम और नए स्वरूप में पर्यटकों के सामने आएगा। म्यूजियम को अब ‘हिस्टॉरिका-स्टेप इनटू हिस्ट्री’ के नाम से पहचाना जाएगा। नए स्वरूप में पर्यटकों को मोम के पुतलों के साथ राजस्थान के इतिहास, लोकगाथाओं, सिनेमा और पारंपरिक कला से जुड़े कई आकर्षक अनुभव मिलेंगे। म्यूजियम प्रबंधन ने पर्यटकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए यह पहल की है।

म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य पिछले 10 वर्षों में विकसित की गई पहचान और गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए पर्यटकों को कुछ नया उपलब्ध कराना है। नए स्वरूप में ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के वैक्स स्टेच्यू के साथ फिल्मों, कलात्मक संरचनाओं और दृश्यात्मक प्रस्तुतियों को भी शामिल किया गया है।

रामप्रकाश टॉकीज की रेप्लिका बनेगी खास आकर्षण

हिस्टॉरिका में जयपुर की ऐतिहासिक रामप्रकाश टॉकीज की प्रतिकृति तैयार की गई है। यहां 33 सीटों वाला ऑडिटोरियम बनाया गया है, जहां पर्यटकों को ‘मिस्ट्री ऑफ नाहरगढ़’ और ‘हाड़ी रानी’ की कहानी पर आधारित विशेष फिल्में दिखाई जाएंगी।

‘मिस्ट्री ऑफ नाहरगढ़’ के जरिए किले से जुड़ी ऐतिहासिक कहानियों और रहस्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, हाड़ी रानी की वीरता, त्याग और बलिदान की गाथा पर आधारित फिल्म राजस्थान के इतिहास से परिचित कराएगी। म्यूजियम के रॉयल दरबार में हाड़ी रानी का वैक्स पुतला भी प्रदर्शित किया गया है।

25 लाख से अधिक कांच से सजेगा शीशमहल

हिस्टॉरिका का एक अन्य प्रमुख आकर्षण शीशमहल होगा। म्यूजियम प्रबंधन के मुताबिक, इसे 25 लाख से अधिक कांच के टुकड़ों, पारंपरिक ठिकरी कला, सोने की नक्काशी और रोशनी के संयोजन से सजाया गया है।

इसकी खासियत कांच का फर्श बताया जा रहा है, जो पर्यटकों को एक अलग दृश्यात्मक अनुभव देगा। पारंपरिक शिल्प और आधुनिक प्रस्तुति के मेल से तैयार यह संरचना म्यूजियम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगी।

42 से अधिक हस्तियों के वैक्स स्टेच्यू

म्यूजियम के रॉयल दरबार और हॉल ऑफ आइकॉन्स में राजस्थान के ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के साथ राष्ट्रीय और समकालीन हस्तियों के पुतले भी प्रदर्शित किए गए हैं। यहां महाराजा सवाई जय सिंह, महारानी गायत्री देवी और महाराणा प्रताप के साथ महात्मा गांधी, भगत सिंह तथा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के वैक्स स्टेच्यू देखने को मिलेंगे।

इसके अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित 42 से अधिक प्रमुख हस्तियों के पुतले भी यहां प्रदर्शित हैं।

नवरात्र के पहले दिन होगी नए स्वरूप की शुरुआत

म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि आज के पर्यटक किसी ऐतिहासिक स्थान पर केवल तस्वीरें खिंचवाने के बजाय उससे जुड़ी कहानियों और अनुभवों को भी जानना चाहते हैं। इसी सोच के तहत हिस्टॉरिका में वैक्स स्टेच्यू, सिनेमा, स्थापत्य, रोशनी और कला को एक साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।

म्यूजियम के नए स्वरूप की आधिकारिक शुरुआत नवरात्र के पहले दिन किए जाने की जानकारी दी गई है। इस बदलाव के बाद नाहरगढ़ आने वाले पर्यटकों को एक ही परिसर में ऐतिहासिक हस्तियों के पुतले, राजस्थान की वीरगाथाओं पर आधारित फिल्में और भव्य शीशमहल देखने का अवसर मिलेगा। इससे जयपुर के पर्यटन आकर्षणों में एक नया अनुभव जुड़ने की उम्मीद है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |