Download App Now Register Now

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन आज, मां ब्रह्मचारिणी की हो रही पूजा; CM भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। शक्ति और भक्ति के महापर्व शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। इस अवसर पर देशभर के मंदिरों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। भक्त मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर सुख-समृद्धि, शक्ति और शांति की कामना कर रहे हैं।

इस पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां ब्रह्मचारिणी की उपासना के महत्व को बताते हुए कहा कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां की आराधना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की भावना प्रबल होती है।

मुख्यमंत्री ने मां ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा प्रदेश के सभी लोगों पर सदैव बनी रहे। नवरात्रि के इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, त्याग और साधना की प्रतीक हैं। उनकी पूजा से भक्तों को धैर्य, आत्मबल और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है।

शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन और पूजा-पाठ का सिलसिला जारी है। मंदिरों में श्रद्धालु मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |