Download App Now Register Now

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने पहले चरण के टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू की, PCC वॉर रूम से रवाना हुए सिंबल के लिफाफे

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने पहले चरण के चुनाव के लिए टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) वॉर रूम से उम्मीदवारों के सिंबल वाले लिफाफे रवाना किए जा रहे हैं। जिला प्रभारियों और जिला चुनाव पर्यवेक्षकों को टिकटों के लिफाफे सौंपे जा रहे हैं।

पार्टी की ओर से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए टिकट वितरित किए जा रहे हैं। जिला प्रभारी और चुनाव पर्यवेक्षक संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर उम्मीदवारों को टिकट सौंपेंगे। पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक होने के चलते पार्टी ने वितरण प्रक्रिया तेज कर दी है।

कुछ जगह उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करेगी कांग्रेस

चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस कुछ क्षेत्रों में उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं कर सकती है। पार्टी निकाय चुनावों की तर्ज पर कुछ जगह सीधे उम्मीदवारों को सिंबल के लिफाफे सौंपने की रणनीति अपना रही है। हालांकि, दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची सामने आने की संभावना जताई गई है।

अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेताओं से की एकजुटता की अपील

पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के सांसदों, विधायकों, विधायक प्रत्याशियों, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से एकजुट होकर चुनावी संघर्ष करने की अपील की है।

गहलोत ने आरोप लगाया कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने परिसीमन के दौरान मनमानी की और पंचायती राज चुनावों में भी इसी तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा, प्रशासन और पुलिस की ओर से निकाय चुनावों जैसी परिस्थितियां दोहराई जा सकती हैं। गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रशासनिक चुनौतियों का सामना आमजन को साथ लेकर करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की मजबूत मौजूदगी है और पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचकर जनता से संवाद करना चाहिए।

गांव-गांव पहुंचने का किया आह्वान

अशोक गहलोत ने कहा कि पंचायत चुनाव किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की सामूहिक लड़ाई है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी जनप्रतिनिधियों से फोन पर संवाद कर रहे हैं और अन्य नेताओं से भी चुनाव को लेकर चर्चा कर चुके हैं।

गहलोत ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने तथा जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। अब टिकट वितरण और उम्मीदवारों के नाम सामने आने के साथ ही राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |