Download App Now Register Now

सीकर में 18 साल से फरार ठगी का आरोपी गिरफ्तार, देहरादून में पहचान बदलकर छिपा था

सीकर, राजस्थान। युवाओं को बीएड करवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में सीकर पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे आरोपी कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 56 साल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं। उसे उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रेम नगर से 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 11 अक्टूबर को पुलिस उसे सीकर लेकर आई।

पुलिस के मुताबिक, जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश की टीम और सीकर कोतवाली थाना पुलिस ने तकनीकी जानकारी और मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी एयरटेल फाइबर टेक्नीशियन बनकर उसके घर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया।

बीएड करवाने के नाम पर की थी ठगी

जांच के अनुसार, कल्याण सिंह ने अपने साथी विकास सक्सेना के साथ वर्ष 2005 से 2008 के बीच सीकर के अशोक विहार में जनरल एजुकेशन क्लासेस नाम से कोचिंग संस्थान चलाया था। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बीएड करवाने का भरोसा दिया जाता था। आरोप है कि विद्यार्थियों से प्रति छात्र 70 से 80 हजार रुपये तक लिए गए, लेकिन उन्हें बीएड की डिग्री नहीं दिलवाई गई।

वर्ष 2008 में विद्यार्थियों की शिकायतों के बाद आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज होने लगे। उसका साथी विकास सक्सेना गिरफ्तार हो गया, जबकि कल्याण सिंह फरार हो गया। वर्ष 2008 से 2013 के बीच सीकर कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज हुए।

देहरादून में बनवाए दस्तावेज

पुलिस के अनुसार, फरारी के दौरान कल्याण सिंह देहरादून चला गया और वहां अपने परिवार के साथ रहने लगा। आरोप है कि उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए देहरादून के पते पर दस्तावेज बनवाए। इसके बाद उसने देश के अलग-अलग शहरों में कोचिंग संस्थानों में पढ़ाया।

वह देहरादून, नोएडा, अलीगढ़, अमरावती, चेन्नई, वाराणसी और सिलीगुड़ी सहित कई स्थानों पर कोचिंग संस्थानों से जुड़ा रहा। आरोपी केमिस्ट्री और अन्य विषय पढ़ाकर अपना गुजारा कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, उम्र अधिक होने के कारण वर्ष 2025 और 2026 में उसे कुछ कोचिंग संस्थानों में नौकरी से हटाया गया। इसके बाद वह घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगा।

कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार जांगिड़ के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अब न्यायालय में दर्ज अलग-अलग मामलों में उसे तलब किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |