Download App Now Register Now

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

जयपुर: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, दौसा, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, करौली और सवाई माधोपुर में बारिश की संभावना है। आगामी दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें उदयपुर, सीकर, जयपुर, टोंक, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चूरू और श्रीगंगानगर शामिल हैं। गुरुवार को सात से अधिक जिलों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

बारिश के आंकड़ों के अनुसार, श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में सर्वाधिक 55 एमएम बारिश दर्ज की गई। भरतपुर जिले के जुरहरा में 45 एमएम, पहाड़ी में 28 एमएम, कामां में 26 एमएम और कुम्हेर में 22 एमएम बारिश हुई। वहीं, सीकर के पाटन क्षेत्र में 10 एमएम और अलवर के तिजारा में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

तापमान की बात करें तो गुरुवार को हनुमानगढ़ में सबसे ठंडा दिन रहा, जबकि बाड़मेर में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |