Download App Now Register Now

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल

कोटा, राजस्थान। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिमलिया थाना क्षेत्र में भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहा ट्रैवलर वाहन पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। मृतकों और घायलों के मध्य प्रदेश के बैतूल से होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6 बजे कराड़िया टोल के पास हुआ। ट्रैवलर में सवार लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वे शुक्रवार शाम करीब 7 बजे भोपाल से राजस्थान के चार दिवसीय दौरे पर निकले थे। यात्रा के पहले दिन सभी खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

खिड़कियों के शीशे तोड़कर निकाले गए घायल

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव अभियान में मदद की। घायलों को बाहर निकालने के लिए वाहन की खिड़कियों के शीशे तोड़े गए। अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कुछ देरी हुई।

7 लोगों की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कई घायल बेहोशी की हालत में लाए गए थे। उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की गई और कुछ को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, कई घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और ट्रैवलर का चालक भी शामिल बताया गया है।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

पुलिस अधिकारियों को शुरुआती तौर पर आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरा होगा। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही हैं। इस दुर्घटना ने एक ही यात्रा पर निकले परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |