Download App Now Register Now

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। चीनौर रोड पर शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए गए हैं। घायलों में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे श्रद्धालु

कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, हादसा चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। उस समय श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के लिए सड़क किनारे लाइन में खड़े थे। इसी दौरान भारी सामान से लदा ट्रक बेकाबू होकर पुलिस के स्टॉपर तोड़ता हुआ भीड़ में घुस गया। ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार की दीवार से टकरा गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर की दीवार ढह गई। कई लोग ट्रक और दीवार के मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

ट्रक मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में ट्रक मालिक मोहित सिंह और चालक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद ट्रक वहां कैसे पहुंचा, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मृतकों के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब रास्ते पर प्रतिबंध और सुरक्षा इंतजाम थे, तो भारी ट्रक भीड़ तक कैसे पहुंच गया। परिजनों ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये और घायलों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मंत्री राकेश शुक्ला ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घटना पर नजर बनाए हुए हैं और मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस अधिकारियों ने भी घायलों के इलाज की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ढलान से नीचे आया और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। टक्कर के बाद मंदिर की दीवार गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की।

इस दर्दनाक घटना ने धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात नियंत्रण, भारी वाहनों की आवाजाही, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक के अनियंत्रित होने की असली वजह और सुरक्षा में संभावित चूक की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |