Download App Now Register Now

पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान

जोधपुर। पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर जोधपुर की रिजर्व पुलिस लाइन, रातानाडा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश और समाज की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिस अधिकारियों और जवानों को नमन किया गया। इस दौरान शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इनमें डीसीपी मुख्यालय शाहीन सी, डीसीपी कमल शेखावत, डीसीपी मनीष चौधरी, एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा, प्रवीण सेन और एसीपी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

देशभर के 154 पुलिसकर्मियों के बलिदान को किया याद

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पिछले एक वर्ष में देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान शहीद हुए 154 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के बलिदान को याद किया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस शहीद दिवस वीर जवानों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर है।

पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह दिन उन पुलिसकर्मियों को याद करने के साथ देश की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य देश और समाज की रक्षा करना है तथा इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए पुलिसकर्मियों को हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

नशा तस्करी और साइबर अपराध पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

पुलिस कमिश्नर ने वर्तमान समय में पुलिस के सामने मौजूद चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी, साइबर अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियां पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई हैं। इनसे निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से शहीद जवानों के जीवन और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन शहीदों के प्रति सम्मान और देश की सुरक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ हुआ।

#RajasthanNews

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |