Download App Now Register Now

सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर

सीकर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक के मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके साथ ही ईदगाह चौराहे पर सड़क पर स्पाइक्स लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालक निर्धारित दिशा में ही आवाजाही करें। गलत दिशा से स्पाइक्स के ऊपर से गुजरने पर वाहन का टायर पंचर हो सकता है।

जैन भवन से ईदगाह चौराहे की ओर ही जा सकेंगे वाहन

नई व्यवस्था के तहत वाहन चालक जैन भवन की तरफ से ईदगाह चौराहे की ओर आ सकेंगे, लेकिन ईदगाह चौराहे से जैन भवन की ओर वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा। जैन भवन की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को पुरानी तहसील के सामने से होकर निकलना होगा।

ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी राहत

सीकर ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया कि ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक के मार्ग पर लंबे समय से यातायात का दबाव बना रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए पिछले दिनों तत्कालीन एसपी प्रवीण नायक के साथ शहर का दौरा किया गया था। उस दौरान अधिक यातायात वाले मार्गों पर स्पाइक्स लगाने का निर्णय लिया गया।

इसी योजना के तहत ईदगाह चौराहे पर स्पाइक्स लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालक गलत दिशा में प्रवेश न करें और यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।

सूरजपोल गेट और घंटाघर क्षेत्र में भी लगेेंगे स्पाइक्स

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शहर की अन्य व्यस्त सड़कों पर भी इसी तरह की व्यवस्था लागू करने की योजना है। सूरजपोल गेट और घंटाघर क्षेत्र में भी स्पाइक्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा, गलियों से वाहनों के गलत दिशा में मुख्य सड़क पर आने से रोकने के लिए वहां भी स्पाइक्स लगाने की योजना है।

वाहन चालक इन बातों का रखें ध्यान

  • ईदगाह चौराहे से जैन भवन की ओर वाहन लेकर न जाएं।

  • जैन भवन से ईदगाह चौराहे की ओर निर्धारित दिशा में ही आवाजाही करें।

  • जैन भवन की तरफ जाने के लिए पुरानी तहसील के सामने वाले रास्ते का इस्तेमाल करें।

  • सड़क पर लगे स्पाइक्स से सावधान रहें और यातायात संकेतों का पालन करें।

ट्रैफिक पुलिस की अपील: वाहन चालक नई वन-वे व्यवस्था का पालन करें, ताकि शहर में जाम की समस्या कम हो और यातायात सुचारू बना रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |